ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 September 2025

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 199वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 359 स्थानों पर छापेमारी; 86 नशा तस्कर काबू

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: प्रदेश में से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 199वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 359 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके उपरांत प्रदेश भर में 75 एफआईआर दर्ज करके 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ 199 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,804 हो गई है।

500 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इन छापेमारियों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 21.1 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम, 254 किलो भुकी, 1156 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं।

ह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पंजाब सरकार द्वारा नशों विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमीटी भी बनाई गई है। इस ऑपरेशन दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन दौरान पुलिस टीमों ने 395 संदेही व्यक्तियों की जांच भी की है।