Sunday, 03 August 2025
पंजाब
War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 399 स्थानों पर छापेमारी; 116 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War Against Drugs: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देंशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 155वें दिन पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने आज 399 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके उपरांत राज्य भर में 75 FIR दर्ज करके 116 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया।
[caption id="attachment_76520" align="aligncenter" width="1200"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
Police Raid[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
11.88 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद
इससे 155 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 24,499 हो गई है। इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफ़ीम, 298 किलोग्राम भुक्की, 37,085 नशीली गोलियां/ कैपसूल और 11.88 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
यह ऑपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिशनरों, डिप्टी कमिशनरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"]
Police Raid[/caption]