Monday, 10 August 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में थाने में महिला ने फंदा लगा किया सुसाइड, पड़ोसी के मर्डर में हुई थी गिरफ्तार
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब में हवालात में बंद महिला द्वारा बाथरूम में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन (Tarn Taran) के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही।
लेडी कांस्टेबल ले गई थी बाथरूम
बताया जा रहा है कि लेडी कांस्टेबल उसे बाथरूम लेकर गई, जहां महिला ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। थाने में महिला हवालात नहीं होने के कारण उसे लेडी कांस्टेबल की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने लगाया आरोप
मृतका की पहचान राजबीर कौर के नाम से हुई। वहीं परिजनों ने पुलिस पर महिला को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।