Sunday, 02 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अखबारों की गाड़ियों में ड्रग्स और हथियार तस्करी का शक, रात भर चला सर्च अभियान, घरों में लेट पहुंचा अखबार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के कई शहरों में अखबार लेकर जा रहीं गाड़ियों को अलग-अलग इलाकों में रोककर उनकी चेकिंग की। यह चेकिंग शनिवार रात को दस बजे शुरू हुई जो सुबह तक चलती रही। इसकी वजह से ज्यादातर शहरों-कस्बों और गांवों में लोगों को सुबह समय से अखबार नहीं मिल पाए।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब
(Punjab)
पुलिस के पास ड्रग और हथियार सप्लाई का इनपुट था। इसलिए अलग-अलग अखबारों के प्रिंटिंग सेंटरों से न्यूजपेपर लेकर निकलीं गाड़ियों को राज्यभर में रास्ते में रोककर तलाशी ली गई। कई जगह डॉग स्क्वयाड को भी बुलवाया गया। कुछ जगह गाड़ियों को थाने के अंदर ले जाकर जांच की गई।
[caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]
Police[/caption]