ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 September 2026

Holiday News: पंजाब के इन जिलों में कल छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल

Holiday News: पंजाब के इन जिलों में कल छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल

डेली संवाद, पंजाब। Holiday News: बठिंडा, मानसा और बरनाला के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इन तीनों जिलों में 3 सितंबर यानि गुरुवार को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) की ओर से यह फैसला लिया गया है।

दरअसल, पंजाब में स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की ओर से 3 सितंबर को बठिंडा में राज्य स्तरीय महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसी को देखते हुए निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

बस ऑपरेटरों में नाराजगी

FAP के अध्यक्ष के अनुसार, पंजाब सरकार की ओर से स्कूल बसों और वैन को लेकर लागू किए गए नए नियमों के चलते ऑपरेटरों में असंतोष है। इसी मुद्दे पर चर्चा और आगे की रणनीति तय करने के लिए राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई है।

महापंचायत में पंजाब के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों के शामिल होने की उम्मीद है।

परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

FAP के मुताबिक, महापंचायत के कारण स्कूल बस और वैन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने में परेशानी की स्थिति पैदा होने की संभावना है।

इसी संभावित परेशानी को देखते हुए बठिंडा, मानसा और बरनाला में 3 सितंबर को सभी निजी स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला किया गया है।