ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 September 2026

Holiday News: पंजाब में गुरुवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल

Holiday News: पंजाब में गुरुवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल

डेली संवाद, पंजाब। Holiday News: पंजाब के तीन जिलों बठिंडा, मानसा और बरनाला में 3 सितंबर को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) ने लिया है।

स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की प्रस्तावित राज्य स्तरीय महापंचायत को देखते हुए फेडरेशन ने यह निर्णय लिया है। FAP के अध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह धूरी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा स्कूल बसों और वैन के लिए लागू किए गए नए नियमों को लेकर बस ऑपरेटरों में नाराजगी है।

महापंचायत बुलाई गई

इसी के विरोध में 3 सितंबर को बठिंडा में राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई है। इसमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों के पहुंचने की संभावना है। फेडरेशन ने कहा कि स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की महापंचायत के कारण विद्यार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए बठिंडा, मानसा और बरनाला के सभी निजी स्कूलों में 3 सितंबर को अवकाश रखने का फैसला किया गया है। इसका मतलब है कि इन तीन जिलों में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को 3 सितंबर को स्कूल नहीं जाना होगा। FAP ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय स्कूल परिवहन व्यवस्था में संभावित व्यवधान को देखते हुए लिया गया है।