Thursday, 02 April 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: भगवंत मान
डेली संवाद, फाजिल्का।
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य के लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा दशकों से चली आ रही “लूट, झूठ और विश्वासघात” की राजनीति को अब निर्णायक रूप से नकार दिया जाएगा क्योंकि राज्य अब आम आदमी पार्टी (आप) के ईमानदार शासन और जन-कल्याणकारी विकास की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।
यहां 283.99 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन पारंपरिक पार्टियों का पंजाब
(Punjab)
में कोई भविष्य नहीं है, जिन्होंने बार-बार “पंजाब के साथ विश्वासघात” किया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़े व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं और यह राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि जनता का एक-एक पैसा राजनीतिक परिवारों के निजी हितों के बजाय लोगों की भलाई पर ही खर्च हो।
Job[/caption]
सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे
जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां खोखले वादों से लोगों को गुमराह करती रही हैं, लेकिन अब पंजाब के लोग उनके “संदिग्ध चरित्र” से पूरी तरह परिचित हैं और एक बार फिर उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग 2027 में कांग्रेस, भाजपा और अकालियों को राजनीति से पूरी तरह बाहर कर देंगे। ये पार्टियां लोगों को गुमराह करने के लिए हवा में किले बना रही हैं, लेकिन अब लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे क्योंकि वे इनकी चालों से पूरी तरह परिचित हैं।” उन्होंने कहा, “लोग इन पार्टियों को उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें दोबारा उचित सबक सिखाएंगे। लोगों ने उन्हें बार-बार चुना, लेकिन वे हर बार गद्दार साबित हुए और उन्होंने हमेशा पंजाब और उसके लोगों के साथ विश्वासघात किया।”राज्य की संपत्ति लूटने के लिए सत्ता चाहती- मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा, “इन पारंपरिक पार्टियों को यह बात हजम नहीं हो रही कि एक आम आदमी का बेटा राज्य की सत्ता को प्रभावी ढंग से चला रहा है। इन पार्टियों के जन-विरोधी और पंजाब-विरोधी रवैये के कारण लोगों का इन पर से विश्वास उठ चुका है। पहले के शासक पंजाब और पंजाबियों से ज्यादा अपने परिवारों की चिंता करते थे, इसलिए लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ राज्य की संपत्ति लूटने के लिए सत्ता चाहती हैं। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ पंजाब को लूटने के लिए सत्ता में अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इन्हें कभी राज्य या लोगों की चिंता नहीं रही। इनका एकमात्र उद्देश्य सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपनी सत्ता की लालसा को पूरा करना है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कृषि की बात करते हैं, जबकि ये सिर्फ सत्ता हासिल करने की बात करते हैं।”पार्टियाँ कभी भी पंजाब प्रति वफ़ादार नहीं रही
जनता के दरमियान विपक्षी नेताओं का विश्वास खत्म होने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये अवसरवादी नेता हैरान हैं क्योंकि इन्हें जनता से कोई उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा। इनका एजेंडा सिर्फ इनके परिवारों तक सीमित रहा है। इन्होंने सालों तक शासन किया, लेकिन अपनी अक्षमता और कुप्रबंधन के कारण लोगों ने ‘आप’ को चुना, जो उनके लिए लगातार काम कर रही है।” यह पार्टियाँ कभी भी पंजाब प्रति वफ़ादार नहीं रही। वह ईर्ष्या करते हैं क्योंकि ‘आप’ ने आम लोगों की भलाई का एजेंडा अपनाया है।’ अकाली लीडरशिप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ये पार्टियां सूबे को लूटने के लिए अपनी बारी की उड़ान का इंतजार कर रही थीं। सुखबीर बादल जनता में अपना आधार गंवा चुका है और भाड़े के वर्करों के साथ रैलियों में भीड़ दिखा रहे हैं। हर रैली में वही लोग दिखाई दे रहे हैं। वे सरकार के बेमिसाल कामों के कारण अपना मानसिक संतुलन गंवा चुके हैं, जिस कारण वे डायनासोरों की वापसी जैसे तर्कहीन बयान दे रहे हैं।’190 करोड़ रुपये खर्च किए
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयान निराशा को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ऐसे बयानों के आधार पर वे सत्ता में वापस आने के दिन-रात सपने देख रहे हैं, लेकिन यह कभी संभव नहीं हो सकता। ये नेता सुबह से ही मेरे विरुद्ध बोलना शुरू कर देते हैं क्योंकि मैंने लोगों के सामने उनकी असलियत को उजागर किया है। कांग्रेस और अकालीयों का नाम इतना बदनाम हो गया है कि अगर उनका नाम पेड़ पर भी लिख दिया जाए तो वह सूख जाएगा। इसलिए लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए। ‘आप’ सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने लोगों की खून-पसीने की कमाई को बहुत बेरहमी से लूटा है और इसलिए उन्हें कभी भी माफ नहीं किया जाएगा। इसके उलट पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग कर रही है। नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए 3100 खेल मैदान तैयार करने के लिए 190 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया
स्वास्थ्य सुविधाओं की पहलों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत, 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है। 31 लाख से अधिक लाभार्थियों को कार्ड मिले हैं और 1.65 लाख लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। लोगों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।” कृषि और बिजली के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली बार, किसानों को धान के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों के लिए आठ घंटे से ज्यादा निर्विघ्न बिजली मिली है। अब दिन में भी बिजली सप्लाई की जा रही है, जिससे किसानों के जीवन में प्रभावी बदलाव देखने को मिला है। राज्य वासियों का एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जा रहा है।” [caption id="attachment_4239" align="aligncenter" width="800"]
Job[/caption]