ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष जुलाई महीने में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून के फिर से सक्रिय होने और बारिश की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

कई इलाकों में लगातार बारिश

वहीं गुरुवार सुबह से कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। लुधियाना के रायकोट में सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लगातार बारिश के कारण तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बठिंडा में 46 मिलीमीटर, चंडीगढ़ में 45.6 मिलीमीटर, मोहाली में 28.5 मिलीमीटर, फरीदकोट में 23 मिलीमीटर, अमृतसर में 17.6 मिलीमीटर, केवीके पठानकोट में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।