Sunday, 28 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, कहा- मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, नहीं दिया तो पूरे परिवार को मार देंगे
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब में लगातार फिरौती मांगने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़,
मोहाली (Mohali)
में सामने आया है। दरअसल, पंजाब के मोहाली में एक IT कंपनी के मालिक को फोन कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है।
[caption id="attachment_49910" align="aligncenter" width="914"]
Gangster Goldy Brar[/caption]
शिकायतकर्ता ने कहा- पहले मैंने कॉलर की बात को हल्के में लिया, लेकिन इसके बाद मुझे लगातार फोन आने लगे। इन कॉल्स के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इसके बाद 13 सितंबर को जब कॉल आई तो मैंने फोन नहीं उठाया। फिर भी फोन बजता रहा।
Police[/caption]
Gangster Goldy Brar[/caption]
कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया
फोन करने वाले कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। फिरौती का पैसा न देने पर कंपनी मालिक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने कहा- पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल कर लिए जाएंगे।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
पीड़ित ने इसकी शिकायत सोहाना पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बीएनएस की धारा 308(3) के तहत दर्ज किया गया है।IT कंपनी मालिक ने शिकायत में बताया
पुलिस को दी शिकायत में गुरजोत सिंह ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी मोहाली में है। उन्होंने बताया- 12 सितंबर को मुझे एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उसने कहा कि जल्दी से 5 करोड़ रुपए का इंतजाम करो, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
शिकायतकर्ता ने कहा- पहले मैंने कॉलर की बात को हल्के में लिया, लेकिन इसके बाद मुझे लगातार फोन आने लगे। इन कॉल्स के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इसके बाद 13 सितंबर को जब कॉल आई तो मैंने फोन नहीं उठाया। फिर भी फोन बजता रहा।
जान से मारने की धमकी मिली
गुरजोत सिंह बताते हैं- 14 सितंबर को जब कॉल आई तो मैंने इसे रिसीव कर लिया। इस बार कॉलर ने खुद को गोल्डी ढिल्लों बताया। उसने फिर से 5 करोड़ रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। जब मैंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो मुझे धमकी दी गई कि पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल लिए जाएंगे। गुरजोत ने कहा- लगातार मिल रही धमकियों से मेरा परिवार दहशत में आ गया है। 18 सितंबर को फोन कर मुझे फिर से जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद डर के कारण मैंने पुलिस को शिकायत दी और मदद की गुहार लगाई। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]