Friday, 05 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में बेखौफ बदमाशों का आतंक, कर्मचारियों को बंधक बनाकर बरपाया कहर; CCTV में कैद वारदात
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब में बेखौफ बदमाशों का आतंक करने का एक मामला सामने आया है। दरअसल, लुधियाना (Ludhian) में अंसल प्लाजा के सामने मेन फिरोजपुर रॉड पर ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के बाहर गुरुवार देर रात 3 कर्मचारियों से हथियारों के बल पर लूट की कोशिश की गई। तीनों पर रॉड से हमला किया गया। नीचे लिटाकर पीटा भी गया। रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ सदस्य साहिब ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ रात करीब 1 बजे ड्यूटी के बाद रेस्टोरेंट के बाहर थड़ी पर बैठकर अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे।
तभी अचानक वहां बाइक पर दो युवक आए और उन्हें धमकाते हुए कहा, जो भी है निकाल दो, नहीं तो मार देंगे। मारपीट से तीनों बुरी तरह घबरा गए। जान का खतरा देख पहले एक साथी वहां से भागा और फिर बाकी दोनों भी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना का एक-एक पल साफ नजर आ रहा है।
Robbery with Restaurant Staff in Ludhiana[/caption]
गर्दन पर जानलेवा हमला
फुटेज में दिख रहा है कि तीनों दोस्त थड़ी पर बैठे हैं, तभी मेन फिरोजपुर रॉड की तरफ से एक लाला रंग की बाइक पर दो नौजवान वहां पहुंचते हैं। बाइक से एक पिंक शर्ट वाला नौजवान उतरकर तीनों के पास पहुंचता है। वह कुछ बातचीत करता है और उन्हें डराने लगता है। इसी बीच जब तीनों दोस्तों में से एक व्यक्ति खड़ा होता है, तो लुटेरा उसे हथियार दिखाता है।ह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हथियार देखते ही वह से एक युवक अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग जाता है। इसके बाद बाकी दोनों दोस्त भी उठते हैं और लुटेरों से उनकी बहस बाजी शुरू हो जाती है। तीसरे दोस्त पर दूसरा लुटेरा पीछे से गर्दन पर हमला कर देता है,जिससे वह वहीं नीचे गिर जाता है। इसी बीच दूसरा दोस्त भी खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो जाता है। दोनों लुटेरे उसकी नीचे गिरे युवक की तलाशी लेने लगते हैं, लेकिन उन्हें उसके पास से कुछ नहीं मिलता। मौका पाकर वह तीसरा युवक भी सड़क की ओर भाग निकलता है। [caption id="attachment_20009" align="alignnone" width="1200"]
Robbery with Restaurant Staff in Ludhiana[/caption]