Sunday, 16 November 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में बड़ी वारदात, RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई सारी घटना
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab: पंजाब में वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे है। पंजाब के फिरोजपुर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। खबर है की RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मेन बाजार में अपने बच्चों को स्कूल से लाने जा रहा था। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई।
Grandson of an RSS leader was shot dead by criminals in Ferozepur[/caption]
The accused flee after firing shots in Ferozepur marke[/caption]
2 अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग
इसके बाद आसपास के लोग नवीन को अस्पताल ले गए। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। [caption id="attachment_92637" align="aligncenter" width="1200"]
Grandson of an RSS leader was shot dead by criminals in Ferozepur[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पुलिस (Police) अब मामले में टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के समय नवीन अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी 2 अज्ञात हमलावर वहां आए। उन्होंने हथियार निकालकर युवक पर फायरिंग शुरू कर दी।भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि पिछले हफ्ते भी यहां फायरिंग की घटना हुई थी।भाजपा पंजाब प्रधान बोले- आप सरकार की फिर पोल खुली
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मामले में ट्वीट कर कहा कि नवीन की हत्या ने आम आदमी सरकार के राज में कानून व्यवस्था की फिर पोल खोल दी है। AAP समर्थक गैंगस्टर सरकार चला रहे हैं। सीएम भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हैं। उन्होंने पंजाब को लावारिस छोड़ दिया। आज पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं।
नवनीत बिट्टू पोस्ट कर सरकार को घेरा
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घटा पर कहा कि पंजाब में अपराध को नियंत्रित करने में विफल होने पर अगर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा रहा है, तो फिर फिरोजपुर में हुई हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए सीएम भगवंत मान भी जवाबदेह है। उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए। [caption id="attachment_92638" align="aligncenter" width="1200"]
The accused flee after firing shots in Ferozepur marke[/caption]