Tuesday, 30 June 2026
पंजाब
Punjab News: SC आयोग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को किया तलब, जाने पूरा मामला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा आज स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो नोटिस) लेते हुए शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड द्वारा लेक्चरारों के पदों के लिए जारी विज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लागू आरक्षण नीति की अनदेखी करने के मामले में पंजाब सरकार (Punjab Govt) के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को तलब किया गया है।