ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 22 January 2026

Punjab News: पंजाब अनुसूचित जाति आयोग द्वारा प्रिंसिपल को निलंबित करने के आदेश जारी

Punjab News: पंजाब अनुसूचित जाति आयोग द्वारा प्रिंसिपल को निलंबित करने के आदेश जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आज पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र जारी करते हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुरा, जिला अमृतसर की प्रिंसिपल रेखा महाजन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ( Jasvir Singh Garhi ) ने बताया कि प्रिंसिपल रेखा महाजन द्वारा डी.पी.ई. अध्यापक जोरिंदर सिंह के लिए जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया गया था। [caption id="attachment_73600" align="aligncenter" width="1200"] Suspend Suspend[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी द्वारा भी रेखा महाजन के खिलाफ शिकायत को सही पाया गया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और 29 जनवरी 2026 को केस संबंधी डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा विभाग से व्यक्तिगत पेशी के दौरान रिपोर्ट मांगी गई है।