ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 27 May 2026

Punjab School Summer Vacations: पंजाब में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े

Punjab School Summer Vacations: पंजाब में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School Summer Vacations: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते समय से पहले ही कई राज्यों के स्कूलों में सरकार ने गर्मी की छुट्टियों (Holidays) का ऐलान कर दिया गया है। वहीं पंजाब (Punjab) में अभी सरकार द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है जिसके चलते स्कूली बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब में भी छुट्टियां घोषित होने वाली हैं।

समय अनुसार छुट्टियां घोषित

सूत्रों के अनुसार, ऐसी खबरें आ रही हैं कि पंजाब सरकार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही छुट्टियां घोषित कर सकती है। आम तौर पर राज्य में 1 जून को छुट्टियां होती हैं। इसलिए इस बात की संभावना है कि इस बार भी पंजाब में 1 जून से 6 या 7 जुलाई तक छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं। [caption id="attachment_105398" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के लिए भीषण गर्मी और उमस की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों में कई राज्यों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है और लोगों को दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।