Wednesday, 28 October 2026
एजुकेशन
Punjab News: पंजाब में स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे स्कूल, जानें प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक की नई टाइमिंग
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School Timing Change: ठंड के मौसम को देखते हुए पंजाब में 2 नवंबर से स्कूलों की नई समय-सारणी लागू होगी। शिक्षा विभाग के फैसले के अनुसार, सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सुबह 9 बजे कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, चंडीगढ़ में भी 2 नवंबर से विंटर टाइमिंग लागू की जाएगी।
पंजाब में स्कूलों की नई टाइमिंग क्या होगी?
पंजाब के शिक्षा विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार:
प्राइमरी स्कूल: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक।
यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'
यह समय-सारणी 2 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहने की जानकारी दी गई है। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल इस व्यवस्था के दायरे में बताए गए हैं।
चंडीगढ़ में भी 2 नवंबर से विंटर टाइमिंग
चंडीगढ़ में भी 2 नवंबर से सरकारी और एडेड स्कूलों के लिए सर्दियों की समय-सारणी लागू होगी। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह शेड्यूल 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा।
सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय
विद्यार्थियों का समय: सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक।
स्टाफ का समय: सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय
मॉर्निंग शिफ्ट — छठी कक्षा से ऊपर
विद्यार्थियों का समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक।
स्टाफ का समय: सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक।
इवनिंग शिफ्ट — पहली से पांचवीं कक्षा
विद्यार्थियों का समय: दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक।
स्टाफ का समय: सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक।
पंजाब में साल में तीन बार बदलती है स्कूलों की टाइमिंग
पंजाब में मौसम के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों के समय में तीन चरणों में बदलाव किया जाता है।
1 अप्रैल से 30 सितंबर: स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर: प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक।
सर्दियों की समय-सारणी: 2 नवंबर से नई टाइमिंग लागू होने की जानकारी दी गई है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह है कि स्कूल जाने से पहले अपने संबंधित स्कूल से समय-सारणी की पुष्टि कर लें।