Thursday, 07 May 2026
पंजाब
Schools New Orders: पंजाब में गर्मी की छुट्टियों से पहले स्कूलों को जारी हुए नए आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Schools New Orders: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (
CBSE
) ने सभी संबंधित स्कूलों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूल पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
बोर्ड ने विद्यालयों से 31 मई तक कक्षा 6 के लिए 'तीसरी भाषा' के विकल्प पर निर्णय लेने को कहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच भाषाई समझ को मजबूत करना और उन्हें विभिन्न संस्कृतियों से जोड़ना है।