Monday, 27 October 2025
पंजाब
Punjab News: रिश्वत लेते सुरक्षा गार्ड को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने सोमवार को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब, जिला अमृतसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड जतिंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
punjab vigilance bureau[/caption]
BRIBE[/caption]
डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले रिश्वत मांगी
आज यहां इस बात का खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रेशम सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी ने हथियार लाइसेंस के लिए नेगेटिव डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"]
punjab vigilance bureau[/caption]