Thursday, 09 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को अधिक आधुनिक, समृद्ध और लाभकारी बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।
मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य में बागवानी क्षेत्र के विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से लगभग 1,300 करोड़ रुपये की लागत वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पंजाब में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल तथा उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देना है।
Mohinder Bhagat[/caption]
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन मिलेगा, उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, बागवानी का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा बागवानी क्षेत्र को नई गति मिलेगी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न किसान-हितैषी योजनाएं चला रही है, जिनका किसानों और युवाओं को व्यापक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब राज्य के अनेक युवा विदेश जाने की बजाय बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं [caption id="attachment_15844" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat[/caption]