ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 08 March 2026

Punjab News: शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती

Punjab News: शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: लुधियाना में के हैबोवाल थाना क्षेत्र में शिवसेना (Shiv Sena) से जुड़े नेता राजन राणा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला किया

जानकारी के अनुसार घटना चंद्र नगर स्थित सफेद कोठी के पास की है। बताया जा रहा है कि राजन राणा अपने हैबोवाल स्थित घर से पुराने शहर में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। उस समय वह अपनी एक्टिवा पर अकेले थे, जबकि उनका गनमैन छुट्टी पर था। जैसे ही वह सफेद कोठी के पास पहुंचे, पीछे से आए 3 से 4 अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हमलावरों ने उनके सिर पर किसी तेज वस्तु से वार किया, जिससे वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा और प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। [caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"] Hospital Hospital[/caption]

राणा को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना (Shiv Sena) समाजवादी से जुड़े हनी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायल राजन राणा (Rajan Rana) को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। राजन राणा ने बताया कि हमलावर कौन थे, इसकी उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले में उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई है, लेकिन उपचार के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाएगी। राणा ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू होने की संभावना है।