Sunday, 09 November 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में SHO से मारपीट, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं; जाने पूरा मामला
डेली संवाद, बरनाला।
Punjab: पंजाब के बरनाला (Barnala) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां शेहना पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी गुरमंदर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला एक नशा तस्कर के पिता ने किया। आरोपी ने अपने बेटे को पुलिस हिरासत से भगाने का प्रयास भी किया।
Fight[/caption]
SHO से मारपीट, सरकारी गाड़ी को भी नुकसान
बरनाला पुलिस ( Barnala Police ) के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पुलिस पार्टी फरार नशा तस्कर लखविंदर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान, हिरासत में लिए गए नशा तस्कर राजदीप सिंह के पिता महिंदरपाल सिंह ने थाना प्रभारी गुरमंदर सिंह से धक्का-मुक्की की और उनकी गर्दन पकड़ ली। [caption id="attachment_73940" align="aligncenter" width="1200"]
Fight[/caption]