Monday, 02 March 2026
पंजाब
Punjab: विदेश में पंजाबी सिंगर सड़क हादसे का शिकार, हालत नाजुक
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय सिंगर Manj Musik (मंजीत सिंह राल) लंदन में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Manj Musik, British-Indian composer and singer[/caption]
वाहन चालक की लापरवाही से हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना लंदन (London) की एक व्यस्त सड़क पर वीकेंड के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि मंज म्यूजिक अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी में कम विजिबिलिटी या दूसरे वाहन चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हादसे के तुरंत बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उनकी पत्नी और सिंगर Nindy Kaur ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को स्वास्थ्य अपडेट दिया और सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की। [caption id="attachment_103860" align="aligncenter" width="1200"]
Manj Musik, British-Indian composer and singer[/caption]