ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 22 January 2026

Punjab News: मशहूर पंजाबी सिंगर की अफीम पैकेट के साथ वीडियो वायरल, DGP से शिकायत, FIR की मांग

Punjab News: मशहूर पंजाबी सिंगर की अफीम पैकेट के साथ वीडियो वायरल, DGP से शिकायत, FIR की मांग
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjabi Singer Prem Dhillon Opium Controversy - पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े मशहूर सिंगर प्रेम ढिल्लों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। काउंसिल ऑफ लॉयर्स नामक संस्था ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत सौंपते हुए सिंगर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पंजाब (Punjab) के मशहूर पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) के खिलाफ  लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। संस्था का दावा है कि चंडीगढ़ स्थित एक कारों के शोरूम में प्रेम ढिल्लों (Punjabi Singer Prem Dhillon) कथित तौर पर अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के अनुसार, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में कई टीवी न्यूज चैनलों पर प्रसारित हुआ है। इतना ही नहीं, आरोप है कि सिंगर प्रेम ढिल्लों ने खुद भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

संस्था का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा पदार्थ अफीम जैसा प्रतीत होता है, जो कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। संस्था के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वीडियो में दिख रहे तथ्य सही पाए जाते हैं, तो सिंगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। काउंसिल ऑफ लॉयर्स का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई प्रसिद्ध कलाकार। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"] FIR FIR[/caption] काउंसिल ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि के भीतर प्रेम ढिल्लों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे और वहां याचिका दायर करेंगे।

युवाओं पर गलत प्रभाव

उनका कहना है कि यह मामला युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है और ऐसे उदाहरणों पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। वहीं, इस पूरे विवाद पर अभी तक सिंगर प्रेम ढिल्लों या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी केवल शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की गई है और कहा गया है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।