Sunday, 21 June 2026
पंजाब
Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पीकर संधवां ने योग को वर्तमान स्वास्थ्य संकटों के लिए बताया अचूक उपाय
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों से योग अपनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि योग जीवन में बदलाव लाने और लंबा तथा बीमारी मुक्त जीवन प्रदान करने वाली रचनात्मक शक्ति है।
अपने संदेश में स्पीकर ने जोर देते हुए कहा कि योग से रोजमर्रा के कामों में मन लगता है, गहरी शांति मिलती है और स्वस्थ जीवन-शैली का संचार होता है।
संधवां ने कहा, ''हम सभी को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए।''
संधवां ने कहा, ''हम सभी को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए।''