Saturday, 29 November 2025
पंजाब
Punjab News: 30 नवंबर से अमृतसर में पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव
डेली संवाद, चडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेला गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्यभर की 32 विश्वविद्यालयों से 2500 से अधिक विद्यार्थी सांस्कृतिक, कला, गायन, नृत्य आदि की विभिन्न उत्साहपूर्ण प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान साझा की। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब (
Punjab
) के युवा सेवाएं विभाग के उप निदेशक कुलविंदर सिंह तथा बोर्ड के सदस्य संजीव चौधरी और नवलदीप सिंह भी उपस्थित थे।
चेयरमैन गोल्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं तथा अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इसके अलावा, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसे कार्यक्रम राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी तालमेल को मजबूत करना, राज्य की कलात्मक, संगीतक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना और नई पीढ़ी को ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण धरोहर से जोड़ना है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उन्होंने बताया कि इस यूथ फेस्टिवल में कुल 51 प्रकार की सांस्कृतिक, संगीतक एवं कलात्मक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। इस राज्य-स्तरीय महोत्सव में पहली बार सिख युद्धकला ‘गत्तका’ को भी शामिल किया गया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों की गत्तका टीमें यहां अपने युद्धकौशल का प्रदर्शन करेंगी, जिससे इस वार्षिक मेले में एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली नया अध्याय जुड़ गया है।