Thursday, 23 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में प्रिंसिपल पर बच्चों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, गिरफ्तार
डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब में प्रिंसिपल की बहुत ही घटिया करतूत सामने आ रही है। खबर है कि सरकारी मिडिल स्कूल में बच्चों ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोगा (Moga) जिले के गांव मोठावाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह पर 6वीं से 8वीं कक्षा के करीब 10 से 12 छात्रों ने गलत तरीके से छूने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप[/caption]
दरअसल यह मामला तब सामने आया जब 8वीं कक्षा की एक छात्रा घर पहुंचने के बाद रोने लगी। परिजनों ने जब उससे कारण पूछा तो उसने स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने स्कूल पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि प्रिंसिपल काफी समय से उसकी बेटी के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे।
परजिनों ने किया हंगामा
मामला सामने आने के बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी प्रिंसिपल को स्कूल परिसर में रोक लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाने ले गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं थाना सदर के एसएचओ हरबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_23676" align="aligncenter" width="1200"]