Wednesday, 31 December 2025
देश
Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, नई फ्लाईट शुरू करने की रखी मांग
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: पंजाब खासकर दोआबा रीजन के लोगों को फ्लाईट की सुविधा दिलाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन एन किंजारापु से मुलाकात की। सुशील रिंकू ने उड्डन मंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मांग किया गया है कि पंजाब
(Punjab)
के जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से नई फ्लाइट शुरू किया जाए। इसके लिए एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिया जाए। सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत आरसीएस में आदमपुर हवाई अड्डे से कई रूट फाइनल किया गया था। इसमें आदमपुर से हिंडन और नांदेड़ साहिब रूट पर फ्लाईट शुरू हुई है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली है।
[caption id="attachment_54966" align="aligncenter" width="800"]
Adampur Airport[/caption]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
Adampur Airport[/caption]
आदमपुर से वाराणसी फ्लाईट शुरू हो
सुशील रिंकू (Sushil Rinku)ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport, Jalandhar) से मुंबई (Mumbai) के लिए एक कमर्शियल फ्लाईट शुरू हुई, जो पूरी तरह से सफल रहा है। सुशील रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मांग की गई है कि आदमपुर हवाई अड्डे से एक कमर्शियल फ्लाइट शुरू की जाए जो सीधे आईजीआई (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) दिल्ली को उड़ान भरे। इसके अलावा एक फ्लाइट आदमपुर से वाराणसी को शुरू की जाए।यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वाराणसी में सतगुरु श्री रविदास महाराज जी का जन्म स्थान है। यहां कबीर चौरा मठ भी है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर भी यहां है, जिससे रोज श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा वाराणसी कपड़े के कारोबार का बड़ा हब है। [caption id="attachment_73558" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]