ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 September 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की पत्नी से रेप, दूधवाले ने पिस्टल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम, अश्लील वीडियो भी बनाई

Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की पत्नी से रेप, दूधवाले ने पिस्टल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम, अश्लील वीडियो भी बनाई

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab Tarn Taran News: तरनतारन में पंजाब पुलिस के एक ASI की पत्नी से रेप के आरोप में दूधवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर कथित तौर पर पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया और इसका वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने ASI की शिकायत के आधार पर आरोपी निर्मलजीत सिंह उर्फ निम्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घर में अकेली थी महिला, दूधवाला जबरन घुसा

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, घटना 10 जून 2026 की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच तरनतारन शहर की एक कॉलोनी में हुई। उस समय ASI की पत्नी घर में अकेली थी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी निर्मलजीत सिंह उर्फ निम्मा रोजाना उनके घर दूध देने आता था। आरोप है कि घटना वाले दिन वह पिस्टल लेकर घर में घुसा और महिला को कथित तौर पर हथियार की नोक पर बंधक बना लिया।

वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कथित वारदात का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

महिला के मुताबिक, आरोपी वीडियो के जरिए बाद में भी उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल करता रहा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता था।

घर से जेवर ले जाने का भी आरोप

ASI की शिकायत के अनुसार, आरोपी पर घर से सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का भी आरोप है। महिला ने कथित तौर पर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन हथियार दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी गई।

कई दिनों तक परेशान रही महिला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी काफी परेशान थी। कई दिनों तक पूछने के बावजूद उसने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

बाद में जब ASI ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने कथित वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद ASI ने पुलिस को शिकायत दी और मामले की जांच शुरू हुई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सब-इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर की शुरुआती जांच के बाद तरनतारन सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है और उसके खिलाफ चोरी के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।