Sunday, 19 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अभी-अभी एनकाउंटर, दो गैंगस्टरों को लगी गोली, फिरौती की रकम लेने आए थे गैंगस्टर
डेली संवाद, तरनतारन।
Punjab News: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पट्टी (Patti) के गांव कैरो के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी।
पंजाब
(Punjab)
पुलिस के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों की पहचान अमन उर्फ अमु निवासी खेमकरण और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी वल्टोहा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।