Thursday, 02 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार द्वारा ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने तथा आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने की घोषणा की जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि इस फैसले को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष ढंग से लागू किया जा रहा है।
बिजली मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. की तीन यूनियनों, जिनमें तालमेल समिति, पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स्ड यूनियन और आउटसोर्स्ड एम्प्लॉइज़ फेडरेशन शामिल थीं, के साथ बैठक की। मंत्री ने उन्हें फिर से आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कॉन्ट्रैक्ट ठेके पर रखे स्टाफ को पक्का करने, आउटसोर्स्ड वर्कर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने और साथ ही उनकी अन्य सभी जायज़ मांगों को भी तेजी से हल करने के लिए सक्रिय रूप से प्रक्रिया कर रही है।