ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 11 June 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में आज सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। 14 जून तक बारिश, गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला शहरों के लिए अगले तीन घंटों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच मोहाली में बारिश शुरू हो गई है। वहीं पंजाब के कई जिलों में तेज हवा के साथ आई बरसात के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई। [caption id="attachment_7219" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सूबे के अधिकतर हिस्सों में दो दिन ओलावृष्टि व तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को बारिश और गरज के साथ तूफान आने की भविष्यवाणी की है और अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 घंटे किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी जिस कारण मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी है।