ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 05 June 2026

Punjab News: फार्मासिस्ट के घर पर चोरों का धावा; चोर LED, लैपटॉप और सोने के गहने लेकर फरार

Theft at retired pharmacists house in Ludhiana
Theft at retired pharmacists house in Ludhiana
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) के पक्खोवाल रोड स्थित गोबिंद नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान सिविल अस्पताल से रिटायर्ड फार्मासिस्ट हरिंदर सिंह खंगूड़ा का है, जो अपनी बेटी से मिलने कनाडा (Canada) गए हुए थे। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 8 फरवरी 2026 की तड़के करीब 2:02 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर साइकिल पर सवार होकर मकान के बाहर पहुंचा। इसके बाद वह आसानी से दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गया। [caption id="attachment_20002" align="alignnone" width="1200"] Theft at retired pharmacists house in Ludhiana Theft at retired pharmacists house in Ludhiana[/caption]

बेटी से मिलने कनाडा गए थे

पहले उसने घर में लगी टूटियां चोरी कीं और फिर एक-एक कर कमरों में घुसकर कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब दो घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहा और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा। हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जनवरी 2026 को अपनी बेटी से मिलने कनाडा गए थे और घर बंद था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विदेश से लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। चोर घर से 43 इंच की सैमसंग एलईडी टीवी, एसर लैपटॉप, शेविंग मशीन, ग्लेनफिडिक व्हिस्की की बोतल, स्पोर्ट्स वॉच, पीतल के फूलदान, पानी गर्म करने वाली रॉड, बैग, करीब दो तोले सोने की चूड़ियां तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गया।

कैमरों की फुटेज खंगाल रही

हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने सिविल अस्पताल में 38 वर्षों तक फार्मासिस्ट के रूप में सेवाएं दी हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।