Sunday, 21 June 2026
पंजाब
Punjab News: SSOC और CI का एक्शन, गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस (CI) जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के समन्वय के माध्यम से विदेश-आधारित हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करके इसके तीन गुर्गों को तीन आधुनिक पिस्तौलों (विदेशी) और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के वड्डा थेथरके निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला, बटाला के शाहपुर जाजन निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा और अमृतसर के गेट हकीमां स्थित कवरियां वाली पुली के निवासी मोहित कुमार उर्फ जोबन के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_6935" align="aligncenter" width="1200"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]