Wednesday, 08 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से BKI के 3 आरोपी हथियारों सहित दबोचे
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने अवैध हथियारों और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके तीन आरोपियों को छह हैंड ग्रेनेड और 12 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के गांव कक्कड़ के रहने वाले हैं। बरामद की गई पिस्तौलों में आठ .30 बोर और चार 9 एम.एम. पिस्तौलें तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं।
[caption id="attachment_6935" align="aligncenter" width="1200"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]