Monday, 15 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पूरे राज्य में घर-घर गणना 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओज़.) वोटरों के विवरण की पुष्टि करने और गणना फॉर्म इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाएंगे।
इस राज्य स्तरीय रिवीजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रोपड़ और एस.बी.एस. नगर के जिला चुनाव अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) के साथ की गई।
पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू[/caption]
राज्य में कुल 85.82 प्रतिशत वोटर मैपिंग पूरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त को राज्य के चुनाव तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 5 डिवीजन, 23 जिले और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें कुल 14,664 स्थानों पर 24,453 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 85.82 प्रतिशत वोटर मैपिंग पूरी हो चुकी है। [caption id="attachment_21208" align="aligncenter" width="1200"]
पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू[/caption]