ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 March 2026

Punjab News: पंजाब करेगा एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, जानिए कब और कहां होगी आयोजित

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है। पंजाब ( Punjab ) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब पुरुषों की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों की शीर्ष छह टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पहला मैच 26-27 अक्टूबर को होगा। सभी मैच मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है भारत और पाकिस्तान इसमें खेलेंगे। दूसरी तरफ उन्होंने महिला वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रही पंजाब की तीन महिला खिलाड़ियों को डेढ़-डेढ़ करोड़ दिए जाएंगे।