Friday, 26 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, अब सीधे कोर्ट में होगा चालान का फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
राज्य सरकार ने रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और अंडरएज ड्राइविंग जैसे गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों को अब नॉन-कंपाउंडेबल श्रेणी में शामिल कर दिया है। इसका मतलब है कि इन मामलों में अब मौके पर या आरटीओ कार्यालय में जुर्माना भरकर मामला खत्म नहीं किया जा सकेगा।
Punjab Traffic Rules Changed[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मंजूरी मिलने के बाद परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर पूरे प्रदेश में इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। सरकार द्वारा 17 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार अब इन मामलों का निपटारा केवल अदालत में ही होगा।अब कोर्ट में होगी सुनवाई
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई व्यक्ति रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने या नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा जाता है, तो पुलिस चालान काटने के बाद मामला अदालत भेजेगी। संबंधित व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि मामला गंभीर पाया गया तो अदालत कानून के तहत जुर्माना लगाने के साथ-साथ जेल की सजा भी सुना सकती है। [caption id="attachment_22069" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Traffic Rules Changed[/caption]