Wednesday, 07 January 2026
पंजाब
Punjab News: शहर के रिहायशी इलाके में अवैध रूप से बन रही चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के सुल्तान रोड स्थित टाली वाला रोड पर अवैध रूप से बन रही चार मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का लेंटर गिरा गया। लैंटर गिरने से मजदूर और मिस्त्री दब गए हैं। जिससे आसपास हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब
(Punjab)
के अमृतसर (Amritsar) के सुल्तान रोड स्थित टाली वाला रोड के पास एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक नए बन रहे मकान की चार मंजिल का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लोगों ने बताया कि नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से अवैध रूप से चार मंजिला इमारत बनाई जा रही थी।
अमृतसर में निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इलाके के लोगों ने बताया जा रहा है कि हादसे के समय मकान में काम चल रहा था और कई मजदूर मौके पर मौजूद थे। लेंटर गिरने के दौरान नीचे एक मिस्त्री और एक मजदूर मलबे में दब गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। [caption id="attachment_98804" align="aligncenter" width="1200"]
अमृतसर में निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर[/caption]