ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 November 2026

Punjab News: पंजाब यूनिवर्सिटी में सनसनीखेज घटना, हेड कांस्टेबल ने राइफल से खुद को मारी गोली

Punjab News: पंजाब यूनिवर्सिटी में सनसनीखेज घटना, हेड कांस्टेबल ने राइफल से खुद को मारी गोली

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के बॉटनिकल गार्डन में पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय गुरमंगल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था और पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग में तैनात हेड माली शेर सिंह के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के तौर पर ड्यूटी कर रहा था।

बॉटनिकल गार्डन में ड्यूटी के दौरान हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम गुरमंगल सिंह बॉटनिकल गार्डन में ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे गंभीर हालत में पाया, लेकिन गोली लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

करीब 3 महीने पहले PSO के तौर पर हुई थी तैनाती

बताया जा रहा है कि बॉटनी विभाग के हेड माली शेर सिंह को करीब पांच साल पहले धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। गुरमंगल सिंह की लगभग तीन महीने पहले ही उनके PSO के तौर पर तैनाती हुई थी।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। हालांकि, वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। DSP रामगोपाल के मुताबिक, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेड कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।