ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 February 2026

Punjab: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते JE को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते JE को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के मद्देनज़र चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल. दफ्तर ज़िला फाजिल्का में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) स्वर्न सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेती रंगे हाथों काबू किया है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

5000 रुपए रिश्वत मांगी

आज यहां यह जानकारी देते राज्य विजीलैंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को गांव गगन के ज़िला फाजिल्का के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। वक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता कृषि का काम करता है और उसके पारिवारिक सदस्य ने बिजली मीटर में खराबी होने के कारण बिजली फिर चालू करने के लिए बिजली की तार मेन स्पलाई के साथ सीधी ही जोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस मामले की जांच के लिए आरोपी स्वर्न सिंह जूनियर इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल फाजिल्का मौके पर पहुंचा और उसने शिकायतकर्ता ख़िलाफ़ बिजली चोरी का केस दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद, शिकायतकर्ता उक्त जूनियर इंजीनियर को उसके दफ़्तर में मिला, जहां उसने मामले को रफा- दफ़ा करने के लिए शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत मांगी। [caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"] vigilance Bureau arrested news vigilance Bureau arrested news[/caption]

4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

शिकायतकर्ता ने 5000 रुपए रिश्वत मांगने वाली वह बातचीत बतौर सबूत रिकार्ड कर ली। दोषी जूनियर इंजीनियर को बार- बार विनती करने पर सौदा 4000 रुपए में तय हो गया। उसकी शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। इस संबंधित में विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में दोषी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे वाली जांच जारी है।