ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 February 2026

Punjab News: पंजाब में PSPCL के कर्मचारी को 5000 रुपए घूस लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News: पंजाब में PSPCL के कर्मचारी को 5000 रुपए घूस लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी. सी.एल. (PSPCL) अटोवाल, जिला होशियारपुर के सब-डिविजनल ऑफिस में तैनात लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब (Punjab) विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव तनुली, जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने मीटर से अपने घर तक आने वाली बिजली की तार का रूट बदलवाने के लिए अर्जी दी थी। [caption id="attachment_75107" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Vigilance Bureau Punjab Vigilance Bureau[/caption]

रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड

इस संबंध में शिकायतकर्ता आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) से मिला, जिसने मीटर से उसके घर तक आने वाली बिजली की तारों का रास्ता बदलने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।  उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन मोहाली (Mohali Police) में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।