Tuesday, 07 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला बठिंडा के थाना तलवंडी साबो में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) बलजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव बीड़ तलाब, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
Vigilance Bureau[/caption]
2,000 रुपये की शुरुआती रिश्वत ली
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार और दूसरी पक्ष, जो शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की जमीन पर खेती कर रहे थे, के बीच मारपीट हुई थी। इस झगड़े में शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया। एएसआई बलजीत सिंह घायलों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंचा था।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अधिकारी ने मौके पर ही 2,000 रुपये की शुरुआती रिश्वत ली थी। बाद में जब शिकायतकर्ता ने मामले की प्रगति के बारे में जानकारी ली, तो आरोपी एएसआई ने हमलावरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। [caption id="attachment_9544" align="aligncenter" width="1200"]
Vigilance Bureau[/caption]