Wednesday, 13 May 2026
पंजाब
Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो के खिलाफ किया मामला दर्ज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फरीदकोट के गांव गोलेवाला स्थित माल कार्यालय में तैनात कानूनगो वरिंदर सिंह भुट्टर के खिलाफ 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जिला फरीदकोट के गांव बगथला निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
bribe[/caption]