Saturday, 25 April 2026
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, वरिष्ठ कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना जैतो, जिला फरीदकोट में तैनात वरिष्ठ कांस्टेबल (Senior Constable) विक्रम शर्मा को 5,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील जैतो, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
[caption id="attachment_52621" align="aligncenter" width="800"]
Spam Calls[/caption]
Bribe[/caption]
Spam Calls[/caption]
रिश्वत मांगने पूरी बातचीत रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ झगड़े की शिकायत मिली थी, जिसके तहत आरोपी वरिष्ठ कांस्टेबल शिकायतकर्ता को उसकी ऑल्टो कार सहित थाना जैतो, जिला फरीदकोट ले गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ कांस्टेबल ने उसकी कार थाने में ही रख ली और कार छोड़ने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। [caption id="attachment_81011" align="aligncenter" width="1200"]
Bribe[/caption]