Thursday, 16 October 2025
पंजाब
Punjab News: तहसील कांप्लेक्स में विजीलैंस का छापा, वसीका नवीस घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखते हुए, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने पठानकोट (Pathankot) के तहसील कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे एक वसीका नवीस (डीड राइटर) दीपक कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
bribe[/caption]
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया
विजीलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पठानकोट (Pathankot) जिले के गांव बंगोल के एक निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के बाद वह अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए उक्त वसीका नवीस से मिला।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री की आवश्यक फीस वसीका नवीस को ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद उसने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवा दी। लेकिन बाद में आरोपी ने 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग यह कहते हुए की कि तहसीलदार असली रजिस्ट्री के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर तभी करेंगे जब रिश्वत की रकम दी जाएगी। [caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"]
vigilance Bureau arrested news[/caption]