Monday, 04 May 2026
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में डीड राइटर के विरुद्ध केस दर्ज
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नरेश कुमार वसीका नवीस (डीड राइटर), पटियाला के विरुद्ध 15,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
bribe[/caption]
रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत ली
आज यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला प्रोफेसर कॉलोनी चीका, जिला कैथल, हरियाणा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने जिला पटियाला में जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नरेश कुमार वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत ली।