ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 07 February 2026

Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत

Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने भयानक रूप लेने की खबर सामने आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत 3 घायल हो गए है। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोट भाई थाने के तहत कोठा दशमेश नगर में खेत के पानी के खाल को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। [caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"] Firing Firing[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी के अनुसार, पानी के खाल को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दरअसल पानी का खाल लंबे समय से बंद था। जब एक पक्ष ने इसे फिर से खोलने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। शुरुआती कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। हालात इतने बेकाबू हो गए कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं इस दौरान गोलियां भी चलीं। गोलीबारी में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर का निवासी था, जबकि दूसरा कोटभाई इलाके का बताया जा रहा है। [caption id="attachment_47605" align="aligncenter" width="800"] crime[/caption] इसके साथ ही इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।