Wednesday, 14 January 2026
पंजाब
Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में पारा शून्य, भयंकर ठंड के बीच जारी हुआ अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Alert News: उत्तर भारत में घना कोहरा और जबरदस्त शीत लहर जारी है। पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के कई जिलों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल (Himachal) में हो रही बर्फबारी से पंजाब (Punjab) में ठंडी हवा चल रही है। जिससे गलन वाली सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भयंकर ठंड के बीच अलर्ट के साथ साथ एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल (Himachal) के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पंजाब
(Punjab)
और चंडीगढ़ (Chandiarh) में ठंड बढ़ गई है। पंजाब (Punjab) में नवांशहर इतना ठंडा हो गया है, किया यहां शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में घना कोहरा छाया है, जिसके चलते कई जगह जीरो विजिबिलिटी हो गई है।
[caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, आज से पंजाब के स्कूल भी खुल रहे हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (बुधवार को) गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरे की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीतलहर से गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। [caption id="attachment_99028" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
शहरों में तापमान
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और मानसा में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। मौसम ड्राई (सूखा) रहने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार को अमृतसर में जीरो, लुधियाना में 20, बठिंडा 500, फरीदकोट 50, पटियाला 40 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे और गुरदासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया। [caption id="attachment_88948" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]