ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में आज रात भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए 11 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर , रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] मंगलवार को अमृतसर में सबसे अधिक 185 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि गुरदासपुर में 88.2 मिमी और पठानकोट में 77.5 मिमी बारिश हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए बुधवार को बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।