ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 December 2025

Punjab Weather: पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट, घने कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक

Punjab Weather: पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट, घने कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert News Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज यानी 14 दिसंबर को राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब (Punjab) में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] इसके बावजूद ठंड का असर बरकरार है। 6.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं दिन के तापमान में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस की जा रही है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से सटे और मध्य पंजाब के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरन तारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की गई है कि घने कोहरे के बीच सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाएं, जिससे हादसे से बचा जा सके। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

रात का तापमान बढ़ा, लेकिन ठंड कायम

राज्य में न्यूनतम तापमान अब 6.8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बठिंडा की रातें सबसे गर्म रहीं, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आदमपुर के बाद लुधियाना दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, पटियाला में 8.8 डिग्री, पठानकोट में 8.9 डिग्री और अमृतसर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इसी तरह रूपनगर में 11 डिग्री और मोहाली में 11.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर कम नहीं हुआ है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

दिन के तापमान में गिरावट शुरू

अब प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति 20 दिसंबर तक बनी रह सकती है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। अमृतसर में दिन का तापमान 18.4 डिग्री रहा, जिसमें 3.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमशः 20 और 21.5 डिग्री रहा, जहां दोनों जगह 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। पठानकोट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यहां अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री गिरकर 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मोहाली में दिन का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में बना हुआ है। हालांकि यह ज्यादा सक्रिय नहीं है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार भी काफी कम हो गई है, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। [caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] 17 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में बादल छा सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

21 दिसंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग का कहना है कि 21 दिसंबर के आसपास जब दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा, तब एक बार फिर सर्दी में इजाफा हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना है। लोगों को खासतौर पर सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।