ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इसी बीच राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लोगों को जल्द ही इस भयानक गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार (IMD) राज्य में 1 जुलाई से मानसून से पहले की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। इसके चलते कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश की आशंका है। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से 4 जुलाई तक चंडीगढ़ और पंजाब में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, अगर हम पिछले दिन की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में थोड़ी कमी आई, लेकिन लू का प्रकोप जारी रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 30 जून को पूरे राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं राज्य में 1 जुलाई से प्री-मॉनसून सक्रिय होना शुरू हो जाएगा।